भारत आकार और स्थिति notes, Class 9 geography chapter 1 notes in hindi

Follow US On

9 Class Geography Chapter 1 भारत आकार और स्थिति Notes In Hindi India Size and Location

TextbookNCERT
ClassClass 9
SubjectGeography
Chapter Chapter 1
Chapter Nameभारत आकार और स्थिति
India Size and Location
CategoryClass 9 Geography Notes in Hindi
MediumHindi

भारत आकार और स्थिति notes, Class 9 geography chapter 1 notes in hindi जिसमे हम भारत का स्थान , भारत का आकार , भारत और विश्व , भारत के पड़ोसी आदि के बारे में पड़ेंगे ।

Class 9 Geography Chapter 1 भारत आकार और स्थिति India Size and Location Notes In Hindi

📚 अध्याय = 1 📚
💠 भारत आकार और स्थिति 💠

❇️ भारत : एक दृष्टि में :-

  • जनसंख्या – 121 करोड़ ( 2011 की जनगणना ) 
  • क्षेत्रफल – 32.8 लाख वर्ग कि.मी. 
  • राज्यो की संख्या – 28
  • केन्द्र शासित प्रदेश – 09 
  • विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का प्रतिशत – 2.4 % 
  • विश्व के कुल जनसंख्या में प्रतिशत – 17.5 %
  • जनसंख्या के अनुसार भारत का स्थान – दूसरा  
  • क्षेत्रफल के अनुसार भारत का स्थान – सातवाँ 
  • भारत की स्थल सीमा रेखा – 15,200 कि.मी. 
  • भारत की समुद्री तट रेखा – 7516.6 कि.मी. 
  • भारत की मानक याम्योत्तर रेखा – 82°30 पूर्व देशांतर
  • भारत की अक्षाशीय विस्तार – 8°4 ‘ उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6 ‘ उत्तरी अक्षांश तक
  • भारत का देशांतरीय विस्तार – 68°7 ‘ पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25 ‘ पूर्वी देशांतर तक 
  • भारत के पड़ोसी देश – अफगानिस्तान , पाकिस्तान , चीन , भूटान श्रीलंका , मालदीव 
  • भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान 
  • भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा राज्य – गोवा 
  • भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लंबाई – 3214 कि.मी. 
  • भारत की पूर्व से पश्चिम तक की चौड़ाई – 2933 कि.मी.
  • कर्क रेखा – कर्क रेखा या 23°30 ′ उत्तरी अक्षांश वृत्त देश को दो बराबर भागों में बाँटती है । कर्क रेखा गुजरात , राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है ।

❇️ भारत का आकार :-

🔹 भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और भारत विश्व का 7 वां बड़ा देश है ।

❇️ विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति :-

🔹 विश्व के मानचित्र पर भारत की स्थिति 8°4 ‘ उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6 ‘ उत्तरी अक्षांश के बीच तथा पश्चिम में 68°7 ‘ पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25 ‘ पूर्वी देशांतर के बीच में है ।

🔹 इसका उत्तर से दक्षिण तक विस्तार लगभग 3214 कि० मी० है जबकि पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 2933 कि० मी० है । इस तरह इसके अक्षांशीय व देशांत विस्तार में लगभग 30 का अंतर है ।

❇️ क्षेत्रफल के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति :-

🔹 क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार का सातवाँ बड़ा देश है । भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमश :-

  1. रूस 
  2. चीन 
  3. कनाडा 
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. आस्ट्रेलिया तथा
  6. ब्राजील है । 

❇️ भारत की समुद्री सीमा :-

🔹 भारत की समुद्री सीमा मुख्य भूमि से 12 समुद्री मील अर्थात लगभग 21.9 किलोमीटर तक है ।

❇️ हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से भारत को लाभ :-

इसने ट्रांस हिंद महासागर मार्गों के कारण भारत को एक रणनीतिक लाभ दिया है जो पश्चिम में यूरोप के देशों और पूर्वी एशिया के देशों को जोड़ता है ।

दक्कन प्रायद्वीप हिंद महासागर में फैला हुआ है , जो भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशिया , अफ्रीका और यूरोप के साथ और पूर्वी तट से दक्षिण – पूर्व एशिया के साथ निकट संपर्क स्थापित करने में मदद करता है ।

विशाल तटरेखा और प्राकृतिक बंदरगाह ने अपने पड़ोसी और दूर के देशों के साथ व्यापार और वाणिज्य करने में भारत को लाभान्वित किया है ।

इसने भारत को एशियाई महाद्वीप के बाकी हिस्सों की तुलना में एक अलग जलवायु दी है ।

❇️ कर्क रेखा :-

🔹 कर्क रेखा या 23°30 ′ उत्तरी अक्षांश वृत्त देश को दो बराबर भागों में बाँटती है ।

❇️ कर्क रेखा कौन – कौन से राज्यो से गुजरती है ?

🔹 कर्क रेखा गुजरात , राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है ।

❇️ भारत के वर्तमान में 28 राज्य तथा 9 केन्द्रशासित प्रदेश :-

क्र .
सं .
राज्यराजधानीक्र .
सं .
राज्यराजधानी
1.आंध्र प्रदेशअमरावती15.नागालैण्डकोहिमा
2.असमदिसपुर16.ओडिशा ( उड़ीसा )भुवनेश्वर
3.बिहारपटना17.पंजाबचण्डीगढ़
4.छत्तीसगढ़रायपुर18.राजस्थानजयपुर
5.झारखण्डराँची19.सिक्किम गंगटोक
6.गुजरातगाँधीनगर20.तमिलनाडुचेन्नई
7.हरियाणाचण्डीगढ़21.त्रिपुराअगरतला
8.हिमाचल प्रदेशशिमला22.उत्तर प्रदेशलखनऊ
9.कर्नाटकबंगलुरू23.पश्चिम बंगालकोलकाता
10.केरलतिरूवनन्तपुरम्24.अरूणाचल प्रदेशईटानगर
11.मध्य प्रदेशभोपाल25.गोवापणजी
12.महाराष्ट्रमुम्बई26.मिजोरमआइजोल
13.मणिपुरइम्फाल27.उत्तराखण्डदेहरादून
14.मेघालयशिलांग28.तेलंगानाहैदराबाद

❇️ भारत के केन्द्रशासित प्रदेश :-

नोट : अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त कर उसमें से दो केन्द्र शासित प्रदेश बनाए गए हैं :- 

  • ( i ) लद्दाख 
  • ( ii ) जम्मू और कश्मीर
क्र .
सं .
राज्यराजधानी
1.दिल्लीदिल्ली
2.अण्डमान निकोबारपोर्टब्लेयर
3.चण्डीगढ़चण्डीगढ़
4.दादरा नगर हवेलीसिलवांसा
5.लक्षद्वीपकवरत्ती
6.पुडुचेरीपुडुचेरी
7.दमन एवं दीवदमन
8.लद्दाखलेह
9.जम्मू & कश्मीरश्रीनगर

❇️ भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एव छोटा राज्य :-

🔹 भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है ।

❇️ भारत के पड़ोसी :-

🔹 भारत अपनी सीमाएं पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान के साथ साझा करता है ।

🔹 समुद्र के पार के दक्षिणी पड़ोसियों में दो द्वीप देश हैं, अर्थात् मालदीव और श्रीलंका

🔹 भारत शेष एशिया से अलग है और इसे उपमहाद्वीप कहा जाता है ।

❇️ उपमहाद्वीप :-

🔹 किसी महाद्वीप का एक बड़ा भाग जो भौगोलिक , सांस्कृतिक व आर्थिक दृष्टि से महाद्वीप के अन्य भागों से अलग पहचान रखता है तथा उसके भूभाग में एकरूपता हो , उपमहाद्वीप कहलाता है । 

❇️ भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों के नाम :-

🔹 भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान , उत्तर में नेपाल , भूटान , पूर्व में बंगलादेश तथा मध्य में भारत सम्मिलित है ।

Legal Notice
 This is copyrighted content of INNOVATIVE GYAN and meant for Students and individual use only. Mass distribution in any format is strictly prohibited. We are serving Legal Notices and asking for compensation to App, Website, Video, Google Drive, YouTube, Facebook, Telegram Channels etc distributing this content without our permission. If you find similar content anywhere else, mail us at contact@innovativegyan.com. We will take strict legal action against them.

All Classes Notes